Site icon TheBlogValley

Pitch Drop Experiment: 100 साल चला, एक ऐसा एक्सपेरिमेंट जिसे देखकर खुद टाइम(Time) भी बोर हो जाए

Pitch Drop Experiment: 100 साल चला, एक ऐसा एक्सपेरिमेंट जिसे देखकर खुद टाइम(Time) भी बोर हो जाए

Pitch Drop Experiment

अगर मैं आपसे कहूँ कि एक ऐसा वैज्ञानिक प्रयोग है जिसमें “एक बूंद गिरने में 10 साल लग जाते हैं”, तो आप शायद इसे मज़ाक समझेंगे। लेकिन सच ये है कि विज्ञान की दुनिया में एक ऐसा प्रयोग मौजूद है जिसने इंसानों के धैर्य की असली परीक्षा ली है — इसे कहते हैं Pitch Drop Experiment

आइये समझते हैं, आखिर क्या है ये Experiment-

आखिर क्या है ये रहस्यमयी Pitch Drop Experiment?

यह प्रयोग पहली बार 1927 में ऑस्ट्रेलिया की University of Queensland में शुरू किया गया था।

इसमें एक पदार्थ का इस्तेमाल किया गया जिसे कहते हैं Pitch (डामर जैसा पदार्थ) — जो देखने में ठोस लगता है, लेकिन असल में यह एक बहुत ज्यादा गाढ़ा तरल (highly Viscous Liquid) है।

इसे एक कांच की फ़नल में भरकर छोड़ दिया गया…
और फिर शुरू हुआ इंतज़ार — बूंद गिरने का!

कितना धीमा है ये?

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस Experiment में—

https://theblogvalley.com/wp-content/uploads/2026/03/Pitch-Drop-Experiment.mp4

1927 — शुरुआत

1930 — Experiment सेट हो गया

1938 — पहली बूंद गिरी

1947 — दूसरी बूंद

1954 — तीसरी बूंद

1962 — चौथी बूंद

1970 — पांचवीं बूंद

1979 — छठी बूंद

1988 — सातवीं बूंद

2000 — आठवीं बूंद (Historic Moment)

2014 — नौवीं बूंद

Present — Live Experiment जारी

लेकिन सवाल वही है — क्या अगली बूंद आप देख पाएंगे?

सोचिए… जब दुनिया बदल रही थी, टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही थी, तब भी ये बूंद अपनी रफ्तार से ही गिर रही थी!

सबसे बड़ा Irony — कोई Drop कैमरे में कैद नहीं!

इस Experiment का 3 सबसे दिलचस्प हिस्सा ये है कि—

  1. आज तक कोई भी बूंद गिरते हुए कैमरे में रिकॉर्ड नहीं हो पाई!
  2. हर बार जब बूंद गिरती है, या तो कैमरा बंद होता है या कोई मौजूद नहीं होता।
  3. ये ऐसा है जैसे Nature खुद इस Experiment को Mystery बनाकर रखना चाहती हो।

आखिर ये इतना स्लो क्यों है?

Pitch एक High Viscosity Liquid है, यानी इसकी गाढ़ापन (Thickness) बहुत ज्यादा है।

तुलना के लिए:

  1. पानी जल्दी बहता है।
  2. शहद थोड़ा धीरे।
  3. लेकिन Pitch… इतना धीमा कि आपको लगे वो रुका हुआ है।

वैज्ञानिकों के अनुसार Pitch की Viscosity पानी से 100 अरब (100 billion) गुना ज्यादा है।

दिमाग हिला देने वाली बातें-

अगर आप Pitch को हथौड़े से मारेंगे तो वो टूट सकता है, लेकिन अगर उसे छोड़ देंगे, तो वो धीरे-धीरे बहेगा।

यानी ये एक ऐसा पदार्थ है जो Solid और Liquid दोनों जैसा व्यवहार करता है।

क्या ये Experiment आज भी चल रहा है?

हाँ… Pitch Drop Experiment आज भी जारी है, और इसे Live देखने के लिए एक कैमरा भी लगाया गया है। हालांकि… अगली बूंद कब गिरेगी, ये कोई नहीं जानता।

शायद आप देख लें… या, फिर अगली पीढ़ी!

Conclusion: एक बूंद, एक सदी, और अनंत सवाल

Pitch Drop Experiment हमें ये सोचने पर मजबूर करता है कि—

“क्या हम सच में समय को समझ पाए हैं?”

एक छोटी सी बूंद ने ये साबित कर दिया कि Science सिर्फ तेज़ी नहीं, गहराई और धैर्य का नाम भी है।

अगर आपको ऐसे ही रहस्यमयी और दिमाग हिला देने वाले Pitch Drop Experiment जैसा Experiments पसंद हैं, तो अभी अपने दोस्तों के साथ शेयर करें, क्योंकि अगली बार जब आप “धीरे” शब्द बोलेंगे…तो शायद आपको इस Experiment की याद जरूर आएगी।


Read More:

क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन(Cryogenic Rocket Engine): भविष्य की स्पेस टेक्नोलॉजी में रिसर्च और उपयोग

दुनिया के 5 महानतम वैज्ञानिक और उनकी खोजें जो बदल गईं दुनिया

3D AI apple laptop Artificial Intelligence asus laptop bobbi brown estee lauder Card charlotte tilbury Cricket CRISPR dell laptop dresses for women e.l.f. cosmetics Fan fenty beauty Gaming Geforce Graphics hp laptop lakmé lenovo laptop maybelline new york msi 5090 graphics card msi laptop NASA NVIDIA nvidia graphics card nykaa Open Source rare beauty Robotics Robots Software swiss beauty mars अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी मिशन निदेशालय आईप्लेयर आर्मस्ट्रांग उड़ान अनुसंधान केंद्र एनटीए यूजीसी-नेट उत्तर कुंजी एयरोनॉटिक्स टीवी नासा विमान बीबीसी यूजीसी-नेट उत्तर कुंजी 2026 यूजीसी-नेट प्रतिक्रिया पत्रक लैंगली रिसर्च सेंटर

Exit mobile version