Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

Highlight

Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold | Kabaddi Hockey Badminton Shooting

नागोया (जापान)11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एशियन गेम्स में शुक्रवार को बैडमिंटन से भारत के गोल्ड मेडल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मेंस डबल्स के पहले राउंड से हारकर बाहर हो गई है। इस जोड़ी ने पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड दिलाया था।

इससे पहले छठे दिन शूटर्स ने भारत को 2 मिनट के अंदर 2 मेडल दिलाए। सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने सुबह 9 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड जीता। फिर 9:02 बजे 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में भारतीय को सिल्वर मिला।

भारत की पुरुष और महिला कबड्‌डी टीम फाइनल में पहुंच गई हैं। स्क्वॉश और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भी पदक पक्के हुए हैं। इन मेडल्स के सहारे भारत मेडल टैली में 12वें स्थान आ गया है। उसने 2 गोल्ड सहित 19 मेडल जीते हैं।

58c30573-008a-489b-9fb6-a89bf761ee11_1790326101324 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

भारत को दूसरा गोल्ड मिला, शूटिंग में पहला

  • जापान के नागोया में चल रहे गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड मिला है। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गेम्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।
  • यह मौजूदा एशियन गेम्स में शूटिंग का पहला गोल्ड है। भारतीय निशानेबाज अब तक 10 मेडल दिला चुके हैं। इनमें 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।
248901b4-a51e-4c86-a2f1-e35e63a49369__2_1790309870669 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

भारतीय जोड़ी साउथ कोरिया से 6.6 मीटर आगे रही

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में सुरुचि और कमलजीत की भारतीय जोड़ी साउथ कोरिया से 6.6 अंक आगे रही।

इंडिया ने 484.6 अंक हासिल किए। जबकि, साउथ कोरिया को 478.0 अंक मिले। ईरान ने 415.8 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता।

10557f94-24d1-41eb-86d3-90c0a0e20dee_1790308588510 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

भारत 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम में नंबर-2 रहा

भारतीय टीम 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम इवेंट में 1762 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसमें चीन (1766 अंक) को गोल्ड और साउथ कोरिया (1751 अंक) को ब्रॉन्ज मिला।

आज के गोल्ड मेडलिस्ट के बारे में जानिए…

कमलजीत : इंजरी के बाद एथलेटिक्स छोड़ना पड़ा, शूटिंग में करियर बनाया

कमलजीत हरियाणा के रेवाड़ी के सुलखा गांव के हैं। कमलजीत एथलेटिक्स में हिस्सा लेते थे। लेकिन, वे 2019 में चोट के कारण उन्हें एथलेटिक्स छोड़ना पड़ा। ऐसे में उन्होंने शूटिंग में करियर बनाया।

स्ट्रगल के दौरान कमलजीत के मन में कई बार शूटिंग छोड़ने का विचार आया, लेकिन माता-पिता ने लगातार उनका साथ दिया। 2-3 साल की मेहनत के बाद उन्होंने खुद को एक अच्छे शूटर के रूप में स्थापित किया।

f772c9b0-d101-41bf-abc7-9b82c76d3c74__1_1790309268344 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

सुरुचि : परिवार पहलवान बनाना चाहता था, शूटर बन गईं

सुरुचि इंदर सिंह हरियाणा के झज्जर की 20 साल की शूटर हैं। उन्होंने 13 साल की उम्र में शूटिंग की शुरुआत की। वे भिवानी की गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग एकेडमी में कोच सुरेश सिंह से ट्रेनिंग लेती हैं। उन्हें परिवार पहलवान बनाना चाहता था।

6c87fc55-04df-40f2-9708-994341d9f845_1790310340589 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

लाइव अपडेट्स

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉक्सिंग: प्रीति को पांग चोल मी से 0-5 से हार मिली

भारत की प्रीति को एशियन गेम्स में उत्तर कोरिया की पांग चोल मी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पांग ने मैच 5-0 से जीत दर्ज की। इस हार के साथ प्रीति का एशियन गेम्स अभियान खत्म हो गया।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेटलिफ्टिंग: निरुपमा देवी 61 किग्रा में मेडल रेस से बाहर

भारत की निरुपमा देवी ने महिलाओं की 61 किग्रा वेट कैटेगरी में कुल 217 किग्रा वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 93 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 124 किग्रा वजन उठाया। वे मेडल रेस से बाहर हो गई हैं।

08:16 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बैडमिंटन: सात्विक-चिराग पहले राउंड में हारे, लगातार दूसरे गोल्ड का सपना टूटा

डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी पुरुष डबल्स के पहले राउंड में ही बाहर हो गए। भारतीय जोड़ी को थाईलैंड के पक्कापोन तीरेरात्साकुल-पीराचाई सुकफुन ने 21-12, 19-21, 21-14 से हराया।

सात्विक-चिराग ने पिछली बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इस हार के साथ उनका खिताब बचाने का अभियान पहले ही राउंड में खत्म हो गया।

media-2a086600-0a6e-4d72-a3bc-04ef138a83e5-730x548_1790325701223 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

08:15 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बैडमिंटन: तनीषा-ध्रुव मिक्स्ड डबल्स के दूसरे राउंड में

भारत की तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने मिक्स्ड डबल्स में शानदार जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के सून हुआट गोह और जेमी शियोन लाई की वर्ल्ड नंबर-10 जोड़ी को 22-20, 24-22 से हराया। वर्ल्ड नंबर-19 भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला लगातार दो गेम में जीता।

07:52 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर बोले- थोड़ा खुश हूं, थोड़ा निराश भी

07:47 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

टेबल टेनिस: मानव-मनुष की जोड़ी मेंस डबल्स में हारी

टेबल टेनिस के पुरुष डबल्स के राउंड-2 में भारत के मानव ठक्कर और मनुष शाह को जापान के तोमोकाजु हारिमोटो-हिरोतो शिनोजुका से 1-3 से हार मिली। वहीं, महिला डबल्स के राउंड-3 में भारत की श्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास को चीन की कुई मान और वांग मन्यू से 0-3 से हार मिली।

06:23 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

टेबल टेनिस: मनुष मेंस सिंगल्स के तीसरे राउंड में पहुंचे

भारत के मनुष शाह ने ईरान के युवा खिलाड़ी बेन्यामिन फराजी को 4-0 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बना ली। मनुष ने मुकाबला 11-9, 11-6, 11-6, 11-5 से जीता। अगले राउंड में उनका सामना चीन के लिन शिडोंग से हो सकता है।

06:12 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम फाइनल में, थाईलैंड को 66-27 से हराया

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-27 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल में भारत का सामना ईरान या चीनी ताइपे से होगा। मुकाबला कल खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने गोल्ड मेडल का बचाव करेगी।

06:07 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

स्क्वॉश: वीर क्वार्टर फाइनल में हारे; अभय-इरफान में सेमीफाइनल में होगा

भारत के वीर चोत्रानी पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान से 1-3 से हारकर बाहर हो गए। इरफान ने मुकाबला 6-11, 11-8, 11-3, 11-3 से 31 मिनट में जीता।

अब सेमीफाइनल में भारत के अभय सिंह का सामना पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान से होगा। मुकाबला 26 सितंबर को सुबह 11:15 बजे खेला जाएगा।

media-73a456e6-da65-4721-b001-fe0b5d219224-730x950_1790317337158 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

पाकिस्तान के इरफान से मैच के दौरान वीर।

05:53 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बॉक्सिंग: सचिन सिवाच 60kg के क्वार्टर फाइनल में

भारत के सचिन सिवाच ने बॉक्सिंग के मेंस 60kg कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने जॉर्डन के पूर्व एशियन चैंपियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मोहम्मद अबू जाजेह को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से हराया।

05:53 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

स्कॉश: अनाहत सिंह विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में

भारत की अनाहत सिंह ने साथी खिलाड़ी तान्वी खन्ना को 3-0 से हराकर विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। अनाहत ने मुकाबला सिर्फ 15 मिनट में 11-2, 11-5, 11-3 से जीता।

18 साल की अनाहत ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। सेमीफाइनल में उनका सामना जापान की सातोमी वतनाबे से होगा। वर्ल्ड नंबर-6 वतनाबे ने 2022 हांगझू एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

media-917efbe6-91de-40c8-89f9-1fb0e04e48dc_1790316201729 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

पॉइंट्स सेलिब्रेट करती अनाहत सिंह।

05:50 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, जापान को 3-1 से हराया

indvjpn-3-730x548_1790315572116 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

भारत एशियन गेम्स के महिला हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। उसने जापान को 3-1 से हराया। इंडिया को पूल बी में लगातार चौथी जीत मिली है। टीम ने 12 अंक के साथ टॉप-2 में फिनिश किया। पढ़ें पूरी खबर

05:49 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

शूटिंग: ऐश्वर्य 5वें और नीरज 8वें स्थान पर रहे

भारतीय निशानेबाज 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इंडिविजुअल्स इवेंट में कोई मेडल नहीं जीत सके। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 5वें और नीरज 8वें स्थान पर रहे। 32 शॉट के बाद ऐश्वर्य 327.6 अंक के साथ बाहर हुए, जबकि नीरज ने 299.0 अंक बनाए।

bb3c397b-f7d7-4c26-b48c-bda17c3c8123_1790316023297 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

04:57 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में, नेपाल को 48-24 से हराया

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

अब फाइनल में भारत का सामना चीनी ताइपे या ईरान से होगा। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।

04:56 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

स्क्वॉश : अभय सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के अभय सिंह ने स्क्वॉश के पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जापान के रयूनोसुके त्सुकुए को 3-0 से हराया। अभय ने मुकाबला 11-4, 11-3, 11-6 से सिर्फ 30 मिनट में अपने नाम किया।

अब सेमीफाइनल में अभय का सामना भारत के ही वीर चोत्रानी से हो सकता है। हालांकि, इसके लिए वीर को क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को हराना होगा। अगर ऐसा होता है तो स्क्वैश में भारत का सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा।

media-b77c578a-9184-4ffa-a086-6880378e5d9e1_1790312663512 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

अभय ने जापान के खिलाड़ी को 30 मिनट में हराया।

04:39 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बैडमिंटन: उन्नति हुड्डा ने जीत से शुरुआत की

भारत की उन्नति हुड्डा ने एशियन गेम्स में जीत के साथ अभियान शुरू किया। उन्होंने उत्तर कोरिया की यी मी सॉन्ग को 21-9, 21-10 से हराया। अगले राउंड में उन्नति का सामना मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से होगा।

04:24 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

टेबल टेनिस: यशस्विनी घोरपड़े तीसरे राउंड में

यशस्विनी घोरपड़े ने सीरिया की हेंड जाजा को 11-5, 11-5, 11-8, 8-11, 11-4 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बना ली।अगले राउंड में उनका सामना जापान की मिवा हारिमोटो से होने की संभावना है, जो वर्ल्ड नंबर-3 हैं।

पुरुष डबल्स के दूसरे मुकाबले में मानव ठक्कर-मनुष शाह की जोड़ी को जापान के तोमोकाजु हारिमोटो-हिरोतो शिनोजुका से 1-3 से हार मिली।

03:58 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

शूटिंग: 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में भारत को सिल्वर, 2 शूटर्स फाइनल में

भारत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में टीम सिल्वर मेडल जीता। भारत ने कुल 1762 अंक हासिल किए। चीन ने 1766 अंक के साथ गोल्ड जीता। साउथ कोरिया को ब्रॉन्ज मिला।

क्वालिफिकेशन में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 589, नीरज कुमार ने 588 और रुद्राक्ष पाटिल ने 585 अंक बनाए। ऐश्वर्य और नीरज ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

एक देश से अधिकतम दो निशानेबाज ही फाइनल में पहुंच सकते हैं, इसलिए रुद्राक्ष 585 अंक के बावजूद फाइनल में जगह नहीं बना सके।

03:25 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड, अब तक 10 मेडल जीते

सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में पहले स्थान पर रही। भारत ने शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी और पूरे फाइनल में इसे कायम रखा।

साउथ कोरिया ने आखिरी चरण में दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन सुरुचि और कमलजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

02:49 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

स्विमिंग: साजन प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में

साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई की हीट-3 में तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने 2:00.94 का समय लिया। इस इवेंट का फाइनल आज बाद में होगा।

02:21 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

स्क्वॉश : जोशना- वेलावन सेमीफाइनल में, मेडल पक्का

जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने स्क्वॉश के मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत का मेडल पक्का कर दिया। भारतीय जोड़ी ने फिलीपींस की जोड़ी को 11-3, 11-5 से हराया।

40 साल की जोशना ने 16 साल बाद एशियन गेम्स में एक और मेडल पक्का किया है। उनका पिछला एशियन गेम्स मेडल 2010 में आया था। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना कल हांगकांग की ली का यी और टैंग मिंग होंग से होगा।

media-c28c8e89-b947-429b-adec-cabd9dd6d784_1790317879581 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

स्क्वॉश के मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जोशना-सेंथिलकुमार।

02:08 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

टेबल टेनिस: दीया-मानुष सेमीफाइनल में, भारत का मेडल पक्का

दीया चिताले और मनुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत का मेडल पक्का कर दिया। अब सेमीफाइनल में दीया-मनुष का सामना चीन की वांग चुकिन-सन यिंगशा की जोड़ी से होगा।

भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की वर्ल्ड नंबर-4 जोड़ी वोंग चुन टिंग-डू होई केम को 3-1 से हराया। दुनिया की 8वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने मुकाबला 11-6, 13-15, 11-9, 11-5 से जीता।

इसके अलावा, हरमीत देसाई-यशस्विनी घोरपड़े की एक अन्य भारतीय जोड़ी को चीन की लिन शिडोंग-कुआई मान ने 3-0 (5-11, 10-12, 9-11) से हराया।

01:24 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

टेबल टेनिस: सेमीफाइनल के लिए भारत की 2 जोड़ियों का मुकाबला

टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल में भारत की 2 जोड़ियां उतरेंगी। दिया चिताले-मनुष शाह का सामना हांगकांग की वोंग चुन टिंग-डू होई केम से होगा।

हरमीत देसाई-यशस्विनी घोरपड़े चीन की लिन शिडोंग-कुआई मान से भिड़ेंगे। दोनों भारतीय जोड़ियों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत दर्ज करनी होगी।

01:21 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

शूटिंग: कमलजीत-सुरुचि की शानदार शुरुआत, टॉप पर

कमलजीत और सुरुचि ने मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन में शानदार शुरुआत की। भारतीय जोड़ी ने शुरुआती 20 शॉट में 196 अंक हासिल किए और फिलहाल टॉप पर है। फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-4 में रहना जरूरी है।

01:20 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बैडमिंटन: ध्रुव-तनीषा की मजबूत शुरुआत

नागोया एशियन गेम्स में बैडमिंटन की इंडिविजुअल स्पर्धा शुरू हो गई। ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो ने मिक्स्ड डबल्स के पहले गेम में मालदीव की अमीनाथ अब्दुल रज्जाक-निबाल अहमद को 21-8 से हराया।

01:17 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

अभय सिंह स्क्वॉश में क्वार्टर फाइनल

सुबह 9:15 बजे अभय सिंह पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जापान के रयूनोसुके त्सुकुए से खेलेंगे। 10 बजे अनाहत सिंह महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में तन्वी खन्ना के सामने होंगी।

10:45 बजे वीर चोटरानी पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में मुहम्मद इरफान से मुकाबला करेंगे। सुबह 7 बजे जोशना चिनप्पा-वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल खेलेगी।

01:15 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बॉक्सिंग में सचिन और प्रीति खेलेंगे

बॉक्सिंग में सुबह 10:15 बजे सचिन सिवाच राउंड ऑफ-16 में UAE के अबू जाजेह मोहम्मद से भिड़ेंगे। दोपहर 2:15 बजे प्रीति पवार का मुकाबला उत्तर कोरिया की मी चोल पांग से होगा।

इसके अलावा टेबल टेनिस में सुबह 9 बजे यशस्विनी घोरपड़े, 9:45 बजे श्रीजा अकुला और 10:30 बजे मानव ठक्कर अपने-अपने सिंगल्स राउंड-2 मुकाबले खेलेंगे।

dbgifmagic__93_1790266704732 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

प्रीति और सचिन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीते थे।

01:14 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

एथलेटिक्स में 4 मेडल इवेंट

दोपहर 3:35 बजे मनप्रीत कौर और कृष्णा जयशंकर मेनन महिला शॉट पुट फाइनल में उतरेंगी। 4:33 बजे सिंधुश्री गणेशा और बारानिका एलंगोवाल महिला पोल वॉल्ट फाइनल खेलेंगी।

शाम 5:02 बजे गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 5:10 बजे दमनीत सिंह और प्रवीण कुमार पुरुष हैमर थ्रो फाइनल में हिस्सा लेंगे।

01:14 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

100 मीटर में अनीमेश और गुरिंदरवीर

शाम 4:11 बजे गुरिंदरवीर सिंह और 4:19 बजे अनीमेश कुजूर पुरुष 100 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों शाम 6:50 बजे फाइनल में दौड़ सकते हैं।

इसके अलावा शाम 5:53 बजे किरण महिला 400 मीटर हीट्स, 6:01 बजे प्राची महिला 400 मीटर हीट्स और 6:21 बजे विशाल टीके पुरुष 400 मीटर हीट्स में हिस्सा लेंगे।

01:14 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

ई-स्पोर्ट्स में साउथ कोरिया से मुकाबला

सुबह 7:55 बजे भारत की टीम पोकेमॉन यूनाइट में साउथ कोरिया के खिलाफ खेलेगी। इसके अलावा दिनभर बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, फेंसिंग, बॉक्सिंग और अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपने मुकाबले खेलेंगे।

01:13 AM25 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

25 सितंबर को भारत का शेड्यूल

544a6d3c-7161-4546-959e-36301b07673e__1_1790265670376 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold
88cf8ccf-3798-47f6-bcb0-2b0bca87456a__1_1790265681573 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold
7fa131dc-2a90-48c1-ad37-05ab5b4a06f0__1_1790265690254 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold
8966ece0-e148-44a6-98c0-8a4c1509964f_1790265706467 Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; Suruchi Kamaljeet Gold

खबरें और भी हैं…

Source link

"एक रचनात्मक 3D डिजाइनर और उत्साही ब्लॉगर, जो नए विचारों और तकनीकों के माध्यम से दुनिया को एक नया नजरिया देने में विश्वास रखता हूँ। मेरे डिजाइनों में नवीनता और ब्लॉग्स में जानकारी की गहराई है, जो पाठकों और दर्शकों को प्रेरणा और जानकारी प्रदान करती है।" "As a passionate 3D Designer and Blogger, I blend creativity with technology to bring ideas to life in dynamic, digital forms. With a keen eye for detail and a love for storytelling, I explore the world of design, innovation, and inspiration, sharing insights and tips through my blog. I aim to inspire and connect with fellow creatives and those curious about the endless possibilities of 3D design."

Post Comment

You May Have Missed:

WordPress Portal SearchWP Enable Media Replace Integration SearchWP Exclude UI SearchWP Fuzzy Matches SearchWP German Keyword Stemmer SearchWP Give Integration SearchWP Greek Keyword Stemmer SearchWP LIKE Terms SearchWP Live Ajax Search SearchWP Manage Ignored SearchWP Meta Box Integration